Friday, October 18, 2024
Homeनॉलेजएक आदमी समुद्र किनारे रेत खोद रहा था, अंदर से एक अनजान...

एक आदमी समुद्र किनारे रेत खोद रहा था, अंदर से एक अनजान पत्र निकला, उसे पढ़कर वह फूट-फूट कर रोने लगा!

कई बार जब हम किसी जगह जाते हैं तो हमें वहां कुछ ऐसा मिल जाता है जिसकी हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं होती है। यहां सिर्फ खजाने ही नहीं बल्कि कुछ दिल दहला देने वाली चीजें भी मिल सकती हैं। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ, जिसे रेत के 6 इंच नीचे दबा एक जार मिला। जैसे ही उसने जार खोला, वह रोने लगा।

शख्स ने खुद Reddit पर एक पोस्ट लिखकर बताया है कि वह समुद्र किनारे टहल रहा था, तभी उसे रेत के अंदर एक अजीबोगरीब चीज दबी मिली। चूंकि मेटल डिटेक्टर ने उसे यही रास्ता दिखाया था, इसलिए शख्स को लगा कि यहां कोई खजाना या कोई कीमती चीज होगी लेकिन वहां कुछ ऐसा था, जिसे देखकर वह भावुक हो गया।

रेत के 6 इंच नीचे छिपा था खजाना!

अपनी पोस्ट में शख्स ने बताया है कि वह ओरेगन बीच पर टहल रहा था। तभी उसे स्कैनर से बीप की आवाजें सुनाई देने लगीं। जैसे ही उसने खुदाई शुरू की, उसे रेत के 6 इंच नीचे एक जार मिला। जब उसने जार खोला, तो उसे अंदर एक छोटा बंडल और एक नोट मिला। उसने सोचा कि यह कोई कीमती चीज होगी या खजाने का नक्शा होगा लेकिन जैसे ही उसने नोट खोला, उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। इसमें कुछ ऐसा था जो उसकी कल्पना के विपरीत था।

पत्र पढ़ते ही वह व्यक्ति रोने लगा

दरअसल उस बंडल में एक युवक की अस्थियां थीं, जिसकी मृत्यु 10 साल पहले हो गई थी। उसकी मां ने नोट में लिखा था – ‘ये मेरे बेटे स्टीवन जेनबर्ग की अस्थियां हैं। अगर तुम्हें ये मिलें तो कृपया सम्मानपूर्वक व्यवहार करें और इन्हें वापस रख दें। धन्यवाद, एक दुखी मां।’ उस व्यक्ति ने वैसा ही किया और जार को वापस उसी जगह दफना दिया। मरने वाला लड़का 20 साल का था, जो ब्रिटिश कोलंबिया में पुलिस क्रूजर से टक्कर में मर गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular