भारतीय क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडरों में से एक युवराज सिंह के जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है। अपनी बायोपिक पर खुद युवराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज का सफर बेहद शानदार रहा। कैंसर से जंग लड़ने के बाद वह मैदान पर लौटे, जो हर किसी को प्रेरित करता है।
चाहे वो 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ छह छक्के लगाने का कारनामा हो या फिर 2011 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में मैच को भारत के पक्ष में मोड़ना। गेंद और बल्ले के अलावा युवराज सिंह ने फील्डिंग में ऐसी छाप छोड़ी कि युवा आज भी उनका मुरीद हैं। इस महान क्रिकेटर के जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है। युवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी देकर फिल्म मेकर का शुक्रिया अदा किया है।
BIOPIC ON CRICKETER YUVRAJ SINGH ANNOUNCED… BHUSHAN KUMAR – RAVI BHAGCHANDKA TO PRODUCE… In a groundbreaking announcement, producers #BhushanKumar and #RaviBhagchandka will bring cricket legend #YuvrajSingh's extraordinary life to the big screen.
The biopic – not titled yet… pic.twitter.com/dJYtTgFHIN
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 20, 2024
युवराज सिंह की बायोपिक का निर्माण भूषण कुमार-रवि भागचंदका करेंगे। इस फिल्म में युवी के किरदार को पर्दे पर कौन जीवंत करेगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। बॉलीवुड के उभरते हुए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने युवराज सिंह की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने की इच्छा जताई थी। युवराज सिंह के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने के लिए रणवीर कपूर भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का किरदार निभाया था।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। सुशांत ने धोनी के किरदार को पर्दे पर इस तरह निभाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी धोनी जैसा मानने लगे थे।