Wednesday, February 5, 2025
Homeभारतठाणे से पाकिस्तान गई महिला, दोस्त से शादी करने का दावा, पुलिस...

ठाणे से पाकिस्तान गई महिला, दोस्त से शादी करने का दावा, पुलिस कर रही जांच

ठाणे पुलिस 24 वर्षीय एक महिला की जांच कर रही है। वह हाल ही में पाकिस्तान से मुंबई लौटी है। पुलिस को संदेह है कि महिला फर्जी दस्तावेजों की मदद से पाकिस्तान गई होगी।

महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस 24 साल की एक महिला की जांच कर रही है। महिला मई महीने में पाकिस्तान गई थी और अभी मुंबई लौटी है। जब पुलिस को इस बात का पता चला तो उन्होंने जांच शुरू कर दी। पुलिस को पता चला कि नगमा अपने बच्चे के साथ पाकिस्तान गई है। पुलिस को शक है कि महिला फर्जी दस्तावेजों और फर्जी नाम का इस्तेमाल कर पाकिस्तान गई है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ठाणे पुलिस 24 वर्षीय नगमा नाम की महिला के खिलाफ जांच कर रही है। हाल ही में नगमा पाकिस्तान से मुंबई लौटी है। पुलिस को शक है कि नगमा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पाकिस्तान गई होगी। पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है जिसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नगमा को पासपोर्ट और वीजा दिलाने में मदद की होगी।

पाकिस्तान में शादी का दावा

पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय नगमा ने पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती पाकिस्तान के एक शख्स से हुई थी। वह इस शख्स से मिलने पाकिस्तान गई थी। महिला का दावा है कि उसने पाकिस्तान में शादी भी कर ली है। नगमा के पास निकाहनामा भी मिला है।

भारत में हुई शादी

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, नगमा मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और भारत में उसकी शादी हुई है। वह काम के सिलसिले में ठाणे में रहती थी। पुलिस नगमा के दस्तावेजों की जांच कर रही है। अब तक की जांच में पुलिस नगमा द्वारा किए गए दावों की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular