वित्त मंत्री ने बजट में किन चीजों को सस्ता करने का ऐलान किया है, आइए जानते हैं इस लिस्ट में क्या-क्या है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान सभी की निगाहें इस बात पर थी कि बजट में कौन सी चीजें सस्ती होंगी। वित्त मंत्री ने इसका ऐलान कर दिया है। बजट ऐलान के मुताबिक, जो चीजें सस्ती होनी हैं, वो इस प्रकार हैं-
- एक्स-रे मशीन सस्ती होंगी
- कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी
- मोबाइल फोन सस्ते होंगे
- मोबाइल चार्जर भी सस्ते होंगे
- मोबाइल फोन के पुर्जे सस्ते होंगे
- सोलर पैनल सस्ते होंगे
- सोलर सेल सस्ते होंगे
- इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे
- चमड़े के जूते, चप्पल, पर्स सस्ते होंगे
- सोना-चांदी सस्ते होंगे
- प्लेटिनम का सामान भी सस्ता होगा
- आयातित आभूषण सस्ते होंगे
आपको बता दें कि इस बार भी पिछले सालों की तरह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चालू वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेपरलेस फॉर्मेट में पेश कर रही हैं। इस दौरान वित्त मंत्री ने मैजेंटा बॉर्डर वाली ‘क्रीम’ रंग की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है। बजट पेश करने से पहले उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर अधिकारियों की एक टीम के साथ एक पारंपरिक ‘ब्रीफकेस’ लेकर फोटो खिंचवाई। ब्रीफकेस की जगह इस टैबलेट को सुनहरे राष्ट्रीय प्रतीक वाले लाल कवर में रखा गया था। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद वे सीधे संसद पहुंचीं। यहां वे बजट पेश कर रही हैं।