Friday, October 18, 2024
HomeविदेशVideo: व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय नौसेना का ऐसे किया स्वागत कि हो...

Video: व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय नौसेना का ऐसे किया स्वागत कि हो रहा है वायरल

रूस के नौसेना दिवस समारोह के अवसर पर भारतीय नौसेना के जवानों ने स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबर के साथ भाग लिया है। व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय नौसेना का स्वागत किया है।

रूस के नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना का आईएनएस तबर रूस पहुंच गया है। रूस के नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना का आईएनएस तबर रूस पहुंच गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को आईएनएस तबर पर सवार भारतीय नौसेना के जवानों का स्वागत किया और समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें बधाई दी।

पुतिन ने नौसेना को बधाई दी

रूस के नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आईएनएस तबर सेंट पीटर्सबर्ग पहुंच गया है। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में नेवा नदी पर नौसेना परेड का निरीक्षण किया और नौसेना के नाविकों को बधाई भी दी। पुतिन के इस खास अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आगे देखें समारोह का वीडियो

चीन का विध्वंसक भी हुआ शामिल

रूसी नौसेना साल 2017 से नौसेना दिवस के मौके पर परेड का आयोजन करती है। इस साल रूस के नौसेना दिवस कार्यक्रम में 20 रूसी सतह जहाजों, गनबोटों, चार नौकायन जहाजों और एक पनडुब्बी ने भाग लिया है। इसके साथ ही भारत के आईएनएस तबर, अल्जीरिया के प्रशिक्षण जहाज सौम्मम और चीन के विध्वंसक जियाओज़ुओ ने भी समारोह में भाग लिया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 2,500 नौसैनिकों ने सेंट पीटर्सबर्ग में मार्च भी किया है।

INS ताबर की खूबियां

भारत का INS ताबर रूस में भारत के लिए बनाया गया स्टील्थ फ्रिगेट है। यह भारतीय नौसेना के सबसे शुरुआती स्टील्थ युद्धपोतों में से एक है। इसे साल 2004 में रूस के कलिनिनग्राद में कमीशन किया गया था। INS ताबर आधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है। ये जहाज पश्चिमी नौसेना कमान के तहत मुंबई में कमीशन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular