सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, स्टीव वॉ जैसे खिलाड़ी अपने समय के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। अब उनके बेटे भी मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। वे मैदान पर अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में समित द्रविड़, अर्जुन तेंदुलकर, आर्ची वॉन, रॉकी फ्लिंटॉफ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। जो अपने पिता की जगह ले रहे हैं।
राहुल द्रविड़ के बेटे समित इस समय घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। वे उस समय चर्चा में आए जब समित कूच बिहार ट्रॉफी 2023 में कर्नाटक की ओर से खेल रहे थे। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए समित ने 98 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 159 गेंदों का सामना किया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके लगाए। उन्हें टीम इंडिया में पहुंचने में कुछ साल लग सकते हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने अभी तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। लेकिन वे रणजी ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखा चुके हैं।
रॉकी फ्लिंटॉफ इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अंडर 19 मैच में शतक लगाया था। उन्होंने यह कारनामा 16 साल की उम्र में किया था। वह अंडर 19 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। माइकल वॉन के बेटे आर्ची वॉन भी इंग्लैंड के लिए अंडर 19 मैच खेल रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव वॉ के बेटे माइकल वॉ भी अंडर 19 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हैं।
शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे तेजनारायण चंद्रपॉल भी अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया है। वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। उन्होंने पहले मैच की पहली पारी में ही अर्धशतक लगाया। दूसरी पारी में उन्होंने 45 रन बनाए। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 560 रन बनाए हैं।