Friday, October 18, 2024
Homeलाइफस्टाइलयूरोप का छोटा सा देश पोलैंड, दुनिया की सारी खूबसूरती समेटे हुए...

यूरोप का छोटा सा देश पोलैंड, दुनिया की सारी खूबसूरती समेटे हुए है, ये हैं पोलैंड में घूमने की खास जगहें

Tourist Place In Poland: यूरोप का एक छोटा सा देश पोलैंड बेहद खूबसूरत है। यह देश अपने इतिहास, कला और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पोलैंड के खूबसूरत शहर और गांव अपने आप में यहां की संस्कृति को समेटे हुए हैं। जानिए पोलैंड में कौन सी जगहें घूमने लायक हैं?

पोलैंड यूरोप का एक छोटा सा देश है, जिसका भारत से पुराना रिश्ता रहा है। ऐतिहासिक रूप से भारत का पोलैंड से पुराना रिश्ता रहा है। 16वीं शताब्दी में समुद्री मार्गों की खोज के दौरान पोलिश धनी लोगों, व्यापारियों, लेखकों और राजनेताओं ने पहली बार भारत का रुख किया था। पोलिश लोगों की भारतीय सभ्यता, दर्शन, आध्यात्मिक परंपराओं, कला और संस्कृति में गहरी रुचि थी। पोलैंड के लोग कला और संस्कृति से बहुत प्यार करते थे। आज भी आपको पोलैंड के खूबसूरत शहरों, कस्बों और ऐतिहासिक जगहों में इसकी झलक मिल जाएगी। अगर आप पोलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लें कि पोलैंड में कौन-कौन से मशहूर पर्यटन स्थल हैं?

पोलैंड में घूमने के जगह (Best Tourist Places In Poland)

वारसॉ- पोलैंड की राजधानी वारसॉ में घूमने की कई जगह हैं। वारसॉ पोलैंड का सबसे बड़ा शहर है। यहां कई ऐतिहासिक स्मारक, आश्चर्यजनक वास्तुकला और सुंदर महल हैं। पोलैंड के मुख्य आकर्षण का केन्द्र वारसॉ में वारसॉ ओल्ड टाउन, लाज़िएंकी पार्क, पैलेस ऑफ़ कल्चर एंड साइंस और वारसॉ राइजिंग म्यूज़ियम जैसी घूमने की जगह हैं।

क्राको- पोलैंड में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है क्राको। यह पोलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और पोलैंड के सबसे पुराने शहरों में से एक है। अगर आप पोलैंड के इतिहास और विकास को समझना चाहते हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। क्राको में पोलैंड के फेमस टूरिस्ट प्लेस जैसे विल्लिज़्का साल्ट माइन, वावेल रॉयल कैसल, द क्लॉथ हॉल और सेंट मैरी बेसिलिका हैं। ये जगहें पोलैंड के इतिहास की कहानी को बयां करती हैं।

माल्बोर्क- पोलैंड का खूबसूरत शहर है माल्बोर्क, जो अपने महलों और चर्चों और चैपलों के लिए जाना जाता है। यह शहर यूनेस्को की धरोहर में शामिल है। ट्यूटनिक शूरवीरों की ताकत के जाना जाता है जो कभी यहां रहते थे। महल की सुंदर वास्तुकला उस युग के शूरवीरों के जीवन और पोलिश संस्कृति की झलक दिखाती है। यहां माल्बोर्क कैसल संग्रहालय, डायनासोर पार्क, जम्पी पार्क और माल्बोर्क के प्रसिद्ध नियो-गॉथिक रेलवे स्टेशन भी देखने लायक हैं।

ग्दान्स्क कोस्ट- पोलैंड के बाल्टिक बीच पर ग्दान्स्क कोस्ट है जो अपनी रंगीन और अनूठी वास्तुकला, शानदार मार्केट और खाने के लिए जाना जाता है। नेप्च्यून फाउंटेन भी यहां है जो पोलैंड लोकप्रिय स्थानों में से एक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular