Friday, January 24, 2025
HomeभारतKolkata Doctor Murder: कब सुधरेगा पाकिस्तान? अपना घर तो संभाल नहीं पा...

Kolkata Doctor Murder: कब सुधरेगा पाकिस्तान? अपना घर तो संभाल नहीं पा रहा, कोलकाता डॉक्टर केस पर भारत को बदनाम कर रहा है

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देने की कोशिश की है। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने की अपनी पुरानी आदत से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले पर राजनीति करनी शुरू कर दी है। हालांकि पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन ने इस मामले में भारतीय डॉक्टरों के विरोध का समर्थन किया है, लेकिन जिस तरह से पाकिस्तानी डॉक्टरों के संघ ने पत्र लिखा है, उससे कई सवाल उठते हैं, जिसे भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। पत्र लिखने से साफ है कि डॉक्टरों की इस हड़ताल के बहाने पाकिस्तान दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

दरअसल, पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन ने शुक्रवार को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की निंदा की गई है। लेकिन, भारतीय डॉक्टरों की हड़ताल का समर्थन करने के साथ ही इस घटना को वैश्विक स्तर पर ले जाने की बात कही है। पत्र के लहजे से साफ पता चलता है कि वह दुनिया में भारत की छवि और लोकतंत्र को बदनाम करने की साजिश रच रहा है। पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है

पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अब्दुल गफूर शोरो ने पत्र में लिखा है कि हाल ही में कोलकाता में एक स्नातकोत्तर छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के जघन्य अपराध ने वैश्विक आक्रोश और निंदा को जन्म दिया है। पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन (पीएमए) हिंसा के इस क्रूर कृत्य की कड़ी निंदा करता है और इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता से खड़ा है। हिंसा के इस मूर्खतापूर्ण कृत्य ने न केवल एक होनहार युवा डॉक्टर की दुनिया छीन ली है, बल्कि उसके प्रियजनों की उम्मीदों और सपनों को भी चकनाचूर कर दिया है। इस बर्बर अपराध के अपराधियों को तुरंत न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए और उनके कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’

इतना तो ठीक था लेकिन देखिए, शोरो ने आगे लिखा है कि इस दुखद घटना के मद्देनजर, पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन विश्व मेडिकल एसोसिएशन से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता है कि दोषियों को पकड़ा जाए और न्याय मिले। यह जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा समुदाय इस तरह के अत्याचारों की निंदा करने के लिए एक साथ आए और दुनिया भर में स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में काम करे।’

पाकिस्तान को भारत को बदनाम करने का मौका मिल गया

हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन के पत्र को हड़ताली डॉक्टरों के व्हाट्सएप ग्रुप में डालकर उसका महिमामंडन किया जा रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि कोलकाता की घटना निंदनीय है। लेकिन, इसी बहाने पाकिस्तान अब दुनिया को भारत के अंदरूनी मामलों के बारे में बताएगा कि देखो भारत में क्या हो रहा है? भारत या पश्चिम बंगाल सरकार डॉक्टरों की मांगें नहीं मान रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular