अंक ज्योतिष 10 अगस्त 2024: जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज (10 अगस्त 2024) दिन। साथ ही जानिए किन उपायों से आप आज अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।
अंक ज्योतिष 10 अगस्त 2024: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार है। षष्ठी तिथि पूरा दिन और पूरी रात पार कर कल सुबह 5:46 बजे तक रहेगी। आज दोपहर 2:52 बजे साध्य योग रहेगा। अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म तिथि के पूर्ण गुणांक के इकाई अंक से जीवन का भविष्य जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहते हैं। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमरोलॉजी कहते हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
- मूलांक-1 आज आप असहाय लोगों की मदद करेंगे इससे आत्मिक खुशी मिलेगी।
- मूलांक-2 आज दिन का कुछ समय रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में बीतेगा।
- मूलांक-3 आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि कुछ बेवजह के खर्च हो सकते हैं।
- मूलांक-4 आज आप करियर से रिलेटेड विचार अपनी माता के साथ साझा करेंगे, आपको रिलैक्स फील होगा।
- मूलांक-5 आज का दिन आपके बढ़िया रहने वाला है, आप किसी व्यक्ति के साथ पूरा दिन बिताएंगे और इंजॉय करेंगे।
- मूलांक-6 आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपकी किसी समस्या का निवारण होगा।
- मूलांक-7 आज आपके वेतन में वृद्धि के योग बन रहे है साथ ही आर्थिक कार्यो में अच्छे परिणाम मिलेगे।
- मूलांक-8 आज आप मनपसंद खरीददारी करेंगे, आपकी ख़ुशी देखने लायक होगी।
- मूलांक-9 आज आप कार्यस्थल पर शांत होकर कार्य करेंगे, तो काम आसानी से पूरे होंगे।
इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं-
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।