अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका की विदाई का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें मुकेश अंबानी भी भावुक होते नजर आ रहे हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शुक्रवार यानी 12 जुलाई को अनंत ने राधिका को अपनी दुल्हन बनाया। कपल की शादी इतनी भव्य थी कि महाराजाओं की शान-शौकत की याद दिला रही थी। वेन्यू की सजावट से लेकर कपड़ों तक, सब कुछ बेहद रॉयल था। शादी के बाद अंबानी परिवार ने एंटीलिया में अपनी नई बहू का शानदार अंदाज में स्वागत किया। इसके बाद न्यूली वेड कपल के लिए आशीर्वाद समारोह रखा गया। आज उनका ग्रैंड रिसेप्शन है, जिसमें एक बार फिर सितारों की भीड़ लगने वाली है। इसी बीच राधिका की विदाई का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप जरूर भावुक हो जाएंगे।
View this post on Instagram
बहू की विदाई पर रो पड़े मुकेश अंबानी
जो वीडियो सामने आया है, उसमें राधिका विदाई की रस्में निभाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्हें भावुक होते देखा जा सकता है। लेकिन इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला रिएक्शन राधिका के ससुर मुकेश अंबानी का रहा। वे खुद अपनी बहू की विदाई पर रोते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें आंसू पोंछते हुए साफ देखा जा सकता है। मुकेश का अपनी बहू के प्रति प्यार लोगों का दिल जीत रहा है। फिलहाल राधिका की विदाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अनंत-राधिका के बारे में
आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी और उसके बाद से ही अंबानी परिवार में जश्न का सिलसिला शुरू हो गया था। दोनों के लिए मार्च में पहला प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित किया गया था। फिर कपल ने यूरोप में क्रूज पार्टी की। इसके बाद 5 जुलाई से मुंबई में कपल की शादी की रस्में शुरू हुईं। संगीत, हल्दी और मेहंदी के बाद शुक्रवार यानी 12 जुलाई को दोनों ने शादी कर ली। फिलहाल अनंत-राधिका की शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। पूरा सोशल मीडिया उनकी शादी की तस्वीरों और वीडियो से भरा पड़ा है।