Friday, October 18, 2024
HomeखेलVIDEO: 4 रन की रेस, रिजवान और शकील को देख हैरान रह...

VIDEO: 4 रन की रेस, रिजवान और शकील को देख हैरान रह गए राणा, फील्डर की सांसें थम गईं

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट रावलपिंडी में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी की। मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील दोनों ने शतक जड़े। इसके अलावा दोनों खिलाड़ियों ने 4 रन दौड़कर सबको चौंका दिया। रिजवान और शकील का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की जोड़ी सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन 4 रन दौड़ते नजर आए। नाहिद राणा की गेंद पर सऊद शकील ने मिड ऑफ की तरफ ड्राइव किया। मिड ऑफ पर तैनात शोरफुल असलम गेंद को पकड़ नहीं पाए। नजमुल हुसैन शंटो गेंद की तरफ दौड़ते नजर आए। आउटफील्ड धीमी होने के कारण गेंद रुकी, फिर नजमुल ने उसे थ्रो किया। इस दौरान वह थके हुए नजर आए। तब तक सऊद और रिजवान ने अपने 4 रन पूरे कर लिए थे।

पहले दिन 4 विकेट गंवाने के बाद दूसरे दिन पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद और बाबर आजम जैसे बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंचने से पहले ही आउट हो गए। सैम अयूब 57 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद शकील और रिजवान ने शतक ठोके, मोहम्मद रिजवान मैच में 150 से ज्यादा रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि सऊद शकील ने 141 रनों की पारी खेली। 114 रन पर चौथा विकेट गिरने के बाद दोनों ने मोर्चा संभाला और 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की।

मोहम्मद रिजवान ने सऊद शकील के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। उन्होंने लंच के बाद अपना शतक पूरा किया। स्टार बल्लेबाज बाबर आजम मैच में फ्लॉप रहे। 2 गेंद खेलने के बाद वह बिना खाता खोले वापस लौट गए। पिछली 12 टेस्ट पारियों में बाबर पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular