Tuesday, February 11, 2025
Homeलाइफस्टाइलघर पर भी उगा सकते हैं इलायची, जानिए कैसे लगाएं इलायची का...

घर पर भी उगा सकते हैं इलायची, जानिए कैसे लगाएं इलायची का पौधा, तरीका है बेहद आसान

अगर आप भी खाने की चीजों में इलायची डालना पसंद करते हैं तो आपको घर पर इलायची का पौधा लगाना चाहिए। आइए जानते हैं घर पर इलायची का पौधा उगाने की सही विधि के बारे में।

अगर आप घर में बागवानी के शौकीन हैं, तो आपको घर पर इलायची का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इलायची कई चीजों का स्वाद बढ़ाती है। इतना ही नहीं, इलायची आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अब आपको बाहर जाकर इलायची खरीदने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप बेहद आसान प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपने घर पर इलायची का पौधा लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इस आसान विधि के बारे में।

इलायची का पौधा कैसे लगाएं?

घर पर इलायची का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आपको एक मध्यम आकार का गमला खरीदना होगा। अब आपको इस गमले में मिट्टी, रेत और वर्मीकम्पोस्ट डालना होगा। आपको मिट्टी, रेत और वर्मीकम्पोस्ट का अनुपात 2:1:1 रखना होगा। इस अनुपात से आप इलायची का स्वस्थ पौधा उगा सकते हैं।

पौधे की देखभाल कैसे करनी चाहिए?

अब आपको मिट्टी के इस मिश्रण में नर्सरी से अच्छी क्वालिटी का इलायची का पौधा लगाना होगा। पौधा लगाने के तुरंत बाद आपको मिट्टी की हल्की सिंचाई करनी होगी। सिंचाई के बाद आप गमले को धूप में रख सकते हैं। इलायची के पौधे के लिए हर दिन करीब 6 घंटे की धूप बहुत जरूरी है। इसके अलावा आपको इस पौधे की मिट्टी की नमी भी बनाए रखनी होगी।

पौधा कितने समय में उगेगा?

आपको डेढ़ महीने में गमले में एक चम्मच खाद डालनी होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दो से चार साल के अंदर इलायची के पौधे में इलायची आने लगेगी। घर पर अपनी मेहनत से उगाई गई इलायची का स्वाद आपको बाहर से लाई गई इलायची के स्वाद से कहीं ज़्यादा पसंद आएगा।

(यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है)

RELATED ARTICLES

Most Popular