हमारे घरों के आस-पास और खेतों में तरह-तरह के पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छे और फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से एक है नीम का पेड़। वैसे तो नीम का पेड़ हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसके फल, फूल, तना हर चीज का इस्तेमाल किया जाता है। इस पेड़ को आयुर्वेद का भंडार भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखते हैं।
बरसात की शुरुआत के साथ ही नीम के पेड़ में कुछ ही महीने लगने वाला एक फल शरीर के लिए परम लाभकारी होता है, जिसे नीम की निंबोलियां के नाम से जाना जाता है.
यह फल नीम के पेड़ में कुछ ही महीने बरसात शुरू होने पर ही दिखाई देता है, जो खाने में थोड़ा मीठा और कड़वा होता है. लेकिन शरीर के लिए काफी लाभकारी फल होता है.
आयुर्वेद डॉक्टर चंद्र प्रकाश दीक्षित ने लोकल18 को बताया कि नीम का पेड़ आयुर्वेद में अपनी एक विशेष पहचान रखता है, जो शरीर में पाए जाने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज करता है.
लेकिन इस नीम के पेड़ का फल, जिसे नीम की निंबोलियां कहा जाता है, खाने में कड़वा और थोड़ा मीठा होने के साथ-साथ शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. इस फल में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.
साथ ही इस फल का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और ब्लड शुगर कंट्रोल होता है. इससे पेट की समस्याएं दूर होती जाती है और स्किन इंफेक्शन को यह फल भी ठीक करता है. इसलिए हमें इस फल का सेवा जरूर करना चाहिए.