Tuesday, February 11, 2025
Homeधर्मशुरू हो रहे हैं चातुर्मास, गलती से भी न करें इन 4...

शुरू हो रहे हैं चातुर्मास, गलती से भी न करें इन 4 चीजों की खरीददारी, उठाना पड़ सकता भारी नुकसान

हिंदू धर्म में किसी भी काम को करने या कोई भी वस्तु खरीदने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। लेकिन एक समय ऐसा भी आता है जब सृष्टि के रचयिता कहे जाने वाले भगवान विष्णु शयन में चले जाते हैं। चातुर्मास ऐसा ही समय होता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम करना वर्जित होता है। इस बारे में तो लगभग सभी जानते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस दौरान कई चीजें खरीदना भी वर्जित माना जाता है। अगर आप चातुर्मास के दौरान बिना सोचे-समझे चीजें खरीदते हैं तो ऐसा करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। या यूं कहें कि इसके लिए आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो आइए दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पंड्या के इस लेख में जानते हैं कि चातुर्मास में किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए?

1. सोना-चांदी
चातुर्मास के दौरान पूरे चार महीने सोना-चांदी जैसी धातुएं खरीदना वर्जित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन धातुओं को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इन्हें खरीदने से आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है।

2. काले रंग की वस्तुएं
काला रंग शनि का रंग माना जाता है और चतुर्मास के दौरान इस रंग की वस्तुएं खरीदने से आपकी कुंडली में शनि कमजोर हो सकते हैं। शनि नाराज भी हो सकते हैं। इसलिए इस दौरान काले रंग की वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए।

3. वाहन खरीदना
आज के समय में आवागमन या दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए वाहन जरूरी हो गए हैं। लेकिन चतुर्मास के दौरान इन्हें नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान खरीदे गए वाहन दुर्घटना का शिकार होने की अधिक संभावना रखते हैं।

4. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
चतुर्मास के दौरान किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि, ऐसा करने से आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर हो सकती है। इतना ही नहीं, इन वस्तुओं को खरीदना आपके लिए अशुभ परिणाम भी दे सकता है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular