Friday, October 18, 2024
Homeधर्मइस कृष्ण जन्माष्टमी पर घर लाएं ये 4 चीजें, खुल जाएंगे आपकी...

इस कृष्ण जन्माष्टमी पर घर लाएं ये 4 चीजें, खुल जाएंगे आपकी सोई किस्मत के दरवाजे

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि भगवान कृष्ण को समर्पित होती है। इस तिथि पर जगत के पालनहार भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। साथ ही उनके लिए व्रत भी रखा जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को है। इस पावन अवसर पर मंदिरों में कृष्ण कन्हैया की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। भगवान कृष्ण की शरण में आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी भगवान कृष्ण की कृपा पाना चाहते हैं तो कृष्ण जन्माष्टमी पर ये 4 चीजें घर जरूर लाएं। ऐसा करने से आपके घर में आमदनी, सुख-सौभाग्य बढ़ता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें।

1. बांसुरी

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जगत के पालनहार भगवान कृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बांसुरी रखने से दुख और दरिद्रता दूर होती है। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में बांसुरी जरूर लाएं। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

2. मोर पंख

भगवान कृष्ण को भी मोर पंख बहुत प्रिय है। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में मोर पंख लाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही आर्थिक संकट दूर होता है। आप चाहें तो तिजोरी में भी मोर पंख रख सकते हैं। इससे आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

3. गीता

महाभारत युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण ने अपने परम शिष्य अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। गीता के उपदेशों से ही अर्जुन को वास्तविक ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी पर गीता लाएं। इसके बाद विधि-विधान से पूजा करें और गीता का पाठ करें। आप चाहें तो रोजाना गीता का पाठ भी कर सकते हैं।

4. राधारमण

अगर आप भगवान कृष्ण की कृपा पाना चाहते हैं तो कृष्ण जन्माष्टमी पर राधारमण जी की मूर्ति घर लाएं। इससे जीवन में व्याप्त सभी तरह के दुख और परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। घर में राधारमण जी की मूर्ति स्थापित करें और उनकी विधिपूर्वक पूजा करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular