Saturday, April 19, 2025
Homeविदेशब्राजील में दर्दनाक हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त

ब्राजील में दर्दनाक हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त

ब्राजील के साओ पाओलो क्षेत्र के विन्हेडो में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में 62 लोगों की मौत हो गई है।

ब्राजील विमान दुर्घटना: ब्राजील के साओ पाउलो इलाके के विन्हेडो में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 62 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय फायर ब्रिगेड ने पुष्टि की है कि विमान विन्हेडो शहर में गिरा और विमान के अगले हिस्से से धुआं निकल रहा था। एयरलाइन वोएपास ने एक बयान में पुष्टि की है कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलोस के लिए रवाना हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना किस वजह से हुई।

ऐसे हुआ हादसा

कहा जा रहा है कि, विमान क्रैश होने के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियों में लोगों से एक मिनट का मौन रखने को कहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular