‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में आए दिन खतरनाक लड़ाई देखने को मिल रही है। वहीं बीती शो में रात साई केतन राव की गर्लफ्रेंड शिवांगी खेडकर की एंट्री हुई जहां उन्हें चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल पर भड़कते हुए देखा गया। अनिल कपूर के सामने कंटेस्टेंट्स ने खूब बवाल किया।
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का वीकेंड का वार अनिल कपूर के साथ जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग हो रहा है। बीती रात शो के एपिसोड में होस्ट अनिल कपूर नॉमिनेशन के दौरान रैपर नैजी का बचाव न करने के लिए सना मकबूल की खिंचाई करते नजर आए। साथ ही उन्हें रणवीर का पक्ष लेने वाले मेकर्स पर विशाल पांडे के कमेंट के लिए भी खरी-खोटी सुनाते देखा गया। इस शो में गेस्ट बनकर आईं पायल मलिक ने विशाल की धज्जियां उड़ा दी तो वहीं, साई केतन राव की रूमर्ड गर्लफ्रेंड शिवांगी खेड़कर ने चंद्रिका दीक्षित की बैंड बजा दी।