Bigg Boss OTT 3 Highlights: अरमान मलिक और उनको दोनों बीवियों को देखना वाला हर इंसान जानना चाहता है कि अरमान किस वाइफ को ज्यादा प्यार करते हैं। अब काउंसलर ने बॉडी लैंग्वेज डिकोड की है।
अरमान मलिक बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के कंटेस्टेंट हैं। शो में आने के पहले भी उनकी जिंदगी चर्चा में रह चुकी है। उनकी फैमिली आम आदमी से अलग है। अरमान की दोनों बीवियां साथ में बड़े प्यार से रहती हैं। उनसे अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि वह किससे ज्यादा प्यार करते हैं। अरमान इस सवाल का जवाब हमेशा गोलमोल देते हैं। अब एक वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि साइकोलॉजिस्ट अनिल कपूर के सामने अरमान मलिक की बॉडी लैंग्वेज डिकोड कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अरमान किसके साथ रोमांटिकली जुड़े हैं और पायल का रोल क्या है।
कृतिका से ज्यादा रोमांस करते हैं अरमान एक सोशल मीडिया यूजर ने अनिल कपूर की क्लिप शेयर की है। साथ में लिखा है, कृतिका और अरमान मलिक की जिंदगी में पायल के रोल पर साइकोलॉजिस्ट की राय। इसमें अनिल कपूर के सामने बैठीं काउंसलर बोलती हैं, पायल ने घर में रोल लेकर रखा है जैसे एक सासू मां वाला रोल होता है कि वह शो चला रही है। अरमान की बॉडी लैंग्वेज दोनों बीवियों के साथ अलग रहती है। कृतिका के साथ जाहिर है प्यार ज्यादा दिखता है। पूल में भी वो उनके साथ ज्यादा नजदीक रहते हैं। सुबह उठकर भी वह प्रिफर करते हैं कि कृतिका को गले लगाएं। वह कृतिका की तरफ ज्यादा रोमांस दिखाते हैं।
घर जाकर बच्चे देखेंगी पायल काउंसलर ने अनिल कपूर से यह भी कहा था कि अरमान के मां-बाप नहीं हैं। वह बोल चुके हैं कि उनकी फैमिली उनकी दोनों बीवियां ही हैं। ऐसे में शायद अरमान पायल में अपनी मां को देखते हैं। बता दें कि पायल मलिक शो से बाहर हो चुकी हैं। उनके इविक्शन की खबर पर अरमान ने कहा था कि वह घर पर जाकर बच्चे देखेंगी। सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स दिख रहे हैं और कहा जा रहा है अरमान के 4 बच्चे घर पर हैं इसलिए परिवार के एक सदस्य की जल्दी वापसी तय थी।