Saturday, April 19, 2025
Homeविदेशमहिला पत्रकार से मारपीट, मीडिया संस्थान के दफ्तर पर हमला; ये है...

महिला पत्रकार से मारपीट, मीडिया संस्थान के दफ्तर पर हमला; ये है बांग्लादेश का हाल

बांग्लादेश में व्यापक हिंसा के बाद अब दंगाई मीडिया को निशाना बना रहे हैं। ढाका में एक मीडिया संस्थान के कार्यालय पर हमला किया गया है और एक महिला पत्रकार के साथ भी मारपीट की गई है।

ढाका: बांग्लादेश में हालात सामान्य होते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। हालात यह हैं कि अब यहां मीडिया पर भी हमले शुरू हो गए हैं। राजधानी ढाका में अज्ञात लोगों ने हॉकी स्टिक और लाठियों से एक मीडिया संस्थान के दफ्तर पर हमला किया और एक महिला पत्रकार से मारपीट की। ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ समाचार पोर्टल की खबर के अनुसार करीब 70 हमलावरों ने यहां बसुंधरा आवासीय क्षेत्र में बसुंधरा समूह की सहायक कंपनी ‘ईस्ट वेस्ट मीडिया ग्रुप’ के दफ्तर में तोड़फोड़ की। खबर के अनुसार हमलावरों ने मीडिया संस्थान के दफ्तर पर हॉकी स्टिक और लाठियों से हमला किया। ‘द डेली स्टार’ अखबार के मुताबिक, हमलावरों ने एक महिला पत्रकार पर हमला किया जिसे उसके सहकर्मियों ने बचाया। महिला मामूली रूप से घायल हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular