Friday, October 18, 2024
Homeऑटोकिसी भी नई गाड़ी की प्लेट पर A/F क्यों लिखा होता है?...

किसी भी नई गाड़ी की प्लेट पर A/F क्यों लिखा होता है? अच्छे-अच्छे लोग भी इसका जवाब नहीं दे पाते

आपने कई वाहनों की नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन की जगह A/F लिखा होगा। कई बार आपने सोचा होगा कि इसका क्या मतलब होता है। लेकिन बहुत कम लोग होंगे जो इसका मतलब जानते होंगे। आप पाएंगे कि जिन वाहनों की नंबर प्लेट पर यह लिखा होता है, वे आमतौर पर बिल्कुल नए वाहन होते हैं। उन वाहनों को अभी तक परमानेंट नंबर नहीं दिए गए हैं। इसलिए उन नंबरों की जगह A/F लिखा जाता है।

लेकिन इससे यह स्पष्ट नहीं होता कि इसका क्या मतलब है। आपको बता दें कि A/F का संबंध उस रजिस्ट्रेशन नंबर से होता है जो अभी तक नहीं आया है। इसका मतलब है Applied For, यानी वाहन के मालिक ने परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए आवेदन किया है।

इसे लिखना क्यों जरूरी है?

ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन चलाना कानूनी अपराध है। शोरूम से निकलने के बाद वाहन पर रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए। हालांकि, नए वाहनों के लिए RTO से नंबर आने में थोड़ा समय लगता है। इसी बात को दर्शाने के लिए A/F लिखा जाता है। ताकि सड़क पर वाहन चलाते समय वाहन मालिक पर कोई जुर्माना न लगे।

कब तक लगाया जा सकता है A/F

नंबर प्लेट की जगह लिखा A/F तभी तक वैध होता है जब तक आपको परमानेंट नंबर नहीं मिल जाता। एक बार रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाने के बाद आप इसे नंबर प्लेट पर नहीं लिख सकते। आमतौर पर इसके लिए 1 हफ्ते का समय दिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि RTO आमतौर पर 1 हफ्ते के अंदर आपको परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर देता है। कई बार डीलरशिप की गलती की वजह से वाहन चालक परेशानी में पड़ जाते हैं क्योंकि वे समय पर वाहन चालक को रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दे पाते। ऐसी स्थिति में आप RTO में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular